लगभग 30 साल पुरानी मांग प्रो रामकुमार ने पूरी की, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर का भी किया धन्यवाद
जसवाल, ऊना ( 22 मई ) टाहलीवाल ओद्योगिक क्षेत्र के फेस 3 व साथ लगते मोहल्लों में ओद्योगिक क्षेत्र के पानी की निकासी के लिए प्रदेश सरकार ने लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि नाला बनाने के लिए जारी की है । जिला भाजपा महामंत्री अर्जुन सिंह , नगर पंचायत टाहलीवाल की अध्यक्ष सुनीता देवी उपाध्यक्ष राज कुमार , पार्षद राज कुमारी , कुलदीप सिंह , सुरिंदर सिंह , भूपिंदर सिंह ,दीपिका राणा , सोमनाथ शर्मा ,निरंजन सिंह , प्रदीप राणा , कमल देव , ने कहा कि उनकी यह 30 साल पुरानी मांग प्रो रामकुमार ने पूरी की है जिसके लिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर का भी धन्यवाद ओर आभार प्रकट करते है । स्थानीय निवासियों ने कहा कि ओद्योगिक क्षेत्र के फेस 3 से निकलने वाले गन्दे पानी का उचित प्रबंध नही किया गया था जिसके कारण गन्दा पानी धीरे धीरे उनके खेतो में जमा होने लगा व अब उनकी फसलें तक खराब होने लगी थी परंतु जब गांव वासियो ने एचपीएसाईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार के समक्ष यह बात उठाई तो उन्होंने बारिश के बीच उच्चाधिकारियो को साथ लेकर मुआयना किया था तथा अधिकारियो को निर्देश दिए थे कि जल्द ही नाले का एटीमेट बनाकर उन्हें दिया जाए जिसपर प्रो राम कुमार ने जयराम ठाकुर व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर से इस नाले के लिए लगभग 1 करोड़ की राशि मंजूर करवाई है जिससे नाला बनकर तैयार होगा व स्थानीय लोगो की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी ।






























