जिले में अब तक करीब 70 लाख 74 हजार 630 क्विंटल गेंहू की हुई आवक – डीसी निशांत कुमार यादव
करनाल, आशुतोष गौतम ( 22 मई ) डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिला में गेंहू की खरीद का कार्य जारी है। चालू रबी सीजन के दौरान गत दिनों तक जिले में 42687 किसानों की 70 लाख 74 हजार 630 क्विंटल गेंहू की आवक विभिन्न परचेज सेंटरों व मंडियों में हुई, जिसे सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदा गया। उन्होंने बताया कि मार्किट कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार असंध में 7344 किसानों से 12 लाख 74 हजार 690 क्विंटल, नीलोखेड़ी में 1077 किसानों से 99 हजार 912 क्विंटल, निसिंग में 4753 किसानों से 8 लाख 79 हजार 554 क्विंटल, इंद्री में 6381 किसानों से 7 लाख 77 हजार 480 क्विंटल, घरौंडा में 5215 किसानों से 9 लाख 80 हजार 694 क्विंटल, कुंजपुरा मार्किट कमेटी में 2758 किसानों से 3 लाख 19 हजार 884 क्विंटल, तरावड़ी में 4753 किसानों से 8 लाख 31 हजार 782 क्विंटल, करनाल में 5589 किसानों से 9 लाख 82 हजार 581 क्विंटल, निगदू मार्किट कमेटी 2828 किसानों से 5 लाख 5 हजार 138 क्विंटल तथा जुंडला मार्किट कमेटी में 1989 किसानों से 4 लाख 22 हजार 915 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई। डीसी ने जिला के किसानों से अपील की कि वे अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। बिना मास्क के मंडियों में आने की अनुमति नहीं है, सरकार और प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करें। उन्होंने किसानों से यह भी अनुरोध किया कि वह गेंहू के फाने ना जलाएं बल्कि उसका भूसा बनवाएं। फाने जलाने से ना केवल वातावरण दूषित होता है बल्कि भूमि की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है।