हरोली क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर है और प्रशासन इस मामले में मूकदर्शक बना हुआ
जसवाल, ऊना ( 23 मई ) देश में कोरोना महामारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और हरोली क्षेत्र में पंजाब राज्य की सीमाओं से टिप्परों तथा ट्रकों आवाजाही वेरोकटोक हो रही है। जी हां रात के अंधेरे में खनन माफिया द्वारा टिप्परों तथा ट्रकों में ओवरलोड ढंग से रेत तथा बजरी भरा जा रहा है और पंजाब राज्य को भेजा जा रहा है। हरोली के जयचंद बैरियर पर इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब मीडिया टीम द्वारा रात्रि में मौके का जायजा लिया गया। हरोली क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर है और प्रशासन इस मामले में मूकदर्शक बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार कागजों में टिप्पर दिखाकर ट्रकों पर रेत व बजरी भरकर पंजाब में ले जाया जा रहा है यही नहीं बैरियर से उक्त गाड़ियां धड़ल्ले से आ जा रही है और उनकी चेकिंग करने के लिए भी कोई कुछ नहीं किया जा रहा है। पंजाब में कोरोना वायरस का कहर बरप रहा है और रेड जोन से ट्रिपर तथा ट्रक हिमाचल प्रदेश बेरोक टोक आ जा रहे हैं। हैरानी यह है कि इनका रिकॉर्ड तक नहीं बैरियर पर रखाा जा रहा। लोगों का कहना है कि पंजाब राज्य से आ रहे ट्रक तथा ट्रिपर के ड्राइवरों का रिकॉर्ड हरोली के जयचंद बैरियर पर दर्ज किया जाना चाहिए और इस बात पर भी ध्यान रखना चाहिए उक्त गाड़ियों में कितने लोग सवार होकर आ जा रहे हैं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना महामारी ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस मामले को जब खनन विभाग के अधिकारी के संज्ञान में लाया गया तो उसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।
क्या कहते हैं खनन अधिकारी – इस मामले में जब जिला खनन अधिकारी ऊना परमजीत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा मामला ध्यान में आया है और सभी क्रशरों को हिदायत दी गई है कि ओवरलोड गाड़ियां ना भेजी जाए उन्होंने कहां के जो नियमों की अनदेखी करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी






























