राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय सरंक्षक ने सौंपा नियुक्ति पत्र
करनाल, 16 जुलाई (आशुतोष गौतम) : भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता एवं समाजहित में अग्रसर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एवं राष्ट्रीय सरंक्षक पवन शर्मा ने हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए करनाल के युवा समाजसेवी पंकज गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा नियुक्त किया। इस अवसर पर पंकज गुप्ता को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर पंकज गुप्ता ने कहा कि वह अपने पद की गरिमा में रहते हुए भ्रष्टाचार उन्मूल जागरूकता एवं समाजहित के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए खुद जागरूक होकर दूसरों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता से सब संभव है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया सम्पूर्ण भारत वर्ष में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है और इसी कड़ी में एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कई प्रोजेक्ट चलाए जा रहें है जिनमें शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता को लेकर सेमीनार व प्रतियोगिताओं का आयोजन करना, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व अन्य प्रांगणों में हस्ताक्षर व शपथ ग्रहण अभियान का आयोजन करना, आमजन की भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचना ओर उनका समाधान करवाना, कर्तव्यनिष्ठ एंव ईमानदार पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित कर समाज मे ईमानदारी एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार बढ़ाना, समाजसेवा व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देकर उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना, आपसी भाईचारा एंव मानवता के संदेश के लिए कार्य करना एंटी करप्शन फाउंडेशन के कार्यकल्पों में शामिल हैं।































