कर्ण पार्क में हुई सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की मीटिंग
करनाल, आशुतोष गौतम। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की मिटिंग कर्ण पार्क में हुई। इस मिटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान ऋषि पाल शाहपुर ने की। इस मिटिंग का संचालन जयपाल बागड़ी ने किया। इस मीटिंग में जिला वरिष्ठ उपप्रधान महीपाल रंगा, उपप्रधान कर्मबीर सिंह, उप-प्रधान अंग्र्रेजो देवी आदि उपस्थिति रहे। जिला प्रधान ऋषि पाल शाहपुर व जिला सचिव जयपाल बागड़ी ने बताया कि फरवरी 2020 को माननीय उच्च न्यायालय आदेश के अनुसार स्कूलों में लगे पार्ट-टाईम स्वीपर को नियमित नहीं किया गया। इस विषय को लेकर संगठन ने कई बार जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा। मिटिंग करके जिला शिक्षा अधिकारी बातचीत करनी चाही लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने आज तक संगठन से बातचीत करना उचित नहीं समझा इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। इस मीटिंग को सम्बोधित करते हुए जिला वरिष्ठ उपप्रधान महीपाल रंगा, उपप्रधान कर्मबीर सिंह, उपप्रधान अंगे्रजो देवी ने कहा कि पार्ट-टाईम और एजुसैट चौकीदारों का वेतन 4-5 महीनों से नहीं मिल रहा। कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं कभी कहते हैं कि हमने डिमाण्ड कर रखी है अभी डिमाण्ड नहीं आई। कर्मचारियों में गहरा रोष है इन कर्मचारियों की समस्या, लेकिन जिला कमेटी ने निर्णय लिया है कि आने वाले 7.9.2020 को दिन सोमवार को धरणा जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ दिया जायेगा। धरणा प्रर्दशन और पुतला दहन भी किया जा सकता है। इसकी समस्त जिम्मेदारी करनाल प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी की होगी। इस मिटिंग में ब्लाक घरौंडा के प्रधान चन्द भान, निसिंग ब्लाक के प्रधान पवन कुमार, मीना देवी, बलबीरों देवी, रामदेई, राम मेहर, पवन कुमार, राजबीर इन्द्री ब्लाक के सचिव कर्मसिंह, सुशील कुमार, सोनू कुमार, कर्म सिंह आदि उपस्थित रहे।
































