एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने दिया विशेष सम्मान
करनाल, आशुतोष गौतम। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने शिरकत की जिनका स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया सम्पूर्ण भारत वर्ष में अवेयरनेस अगेंस्ट करप्शन के लिए कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में जुलाई एंव अगस्त महीने में भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने एंव अपनी लीडरशिप के माध्यम से अपनी टीम का विस्तार करने वाली एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की दमदार शख्सियतों को गोल्ड स्टार लीडर अवार्ड से ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी कर सम्मानित किया गया। गोल्ड स्टार लीडर अवार्ड से अंतराष्ट्रीय टीम से मोहम्द इकबाल मंसूरी, महेंद्र सेतिया, नेशनल टीम से विजय गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, अश्वनी काम्बोज, डॉ मिलिंद भोसुरे, बरनाली शर्मा, शोभा जयवंत, जुझार रसवाला, स्टेट टीम से शाह हुसैन, मुकुल शर्मा, जल देवराज, अमित मानकेट, चरणजीत सोढ़ी, प्रशांत बोर्डेकर, सुशील कटारिया, श्रेहा, अर्पिता गुप्ता, जितेंद्र कुमार गर्ग, अपसेन मिसल, विशाल काठ, किरण बैंस, मोहम्मद अजहरुद्दीन, गौरव भंडारी, प्रताप भारती, नीलमा ठाकुर, डिस्ट्रिक्ट टीम से मानव भिंडे, मनदीप सिंह, राजदीप सिंह, अज्जुत गांगुली, मोहम्मद सुलेमान, अविनाश नायक, रियाज़ अहमद, रवि शर्मा, राजीव कुमार, अमन नंदा, कार्यकारी सदस्य टीम से राजेन्द्र सिंह राठौड़, चिराग देसाई, विवेक सक्सेना, जितेंद्रभाई, अशोक चौधरी, डॉ अनूप भट्ट आदि को ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी कर सम्मानित किया गया।































