कोविड-19 से बचाव के लिए आसपास के लोगों, दोस्तों, रिश्तेदारों व सगे-संबंधियों को करें जागरूक, जागरूकता ही कोरोना से बचाव का माध्यम : डीसी
करनाल, आशुतोष गौतम। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि कोरोना वायरस अभी पूर्णत: समाप्त नहीं हुआ है, इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। कोरोना से बचने का मूल मंत्र सतर्कता है और सावधानी बरतते हुए इस महामारी को फैलने से रोका जा सकता है। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के प्रति हर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई किसी भी रूप से न बरती जाए। कोविड-19 के बारे में सभी सतर्क रहें और अपने आसपास मित्र, रिश्तेदारों को भी कोविड-19 से सतर्क रहने बारे जागरूक करेें। इस घातक विषाणु के प्रसार को रोकने संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां बरतेें, कोविड से जुड़े आचार-व्यवहार का अनुसरण करने तथा दूसरों को भी इस विषय बारे प्रोत्साहित करें। सभी नागरिक सदैव मास्क अथवा फेस कवर पहनेें, दूसरों से कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखें तथा हाथों को नियमित रुप से और अच्छी तरह साबुन और पानी से धोएं। सभी के सांझे प्रयास से ही मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी और जीत हासिल करेंगे।
































