करनाल, आशुतोष गौतम (18 सितंबर) हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान प्रेम सिंह राणा, महासचिव राकेश गौतम, उप प्रधान बलजीत शर्मा एवं वरिष्ठ उपप्रधान व प्रैस प्रवक्ता कर्मचंद अग्रवाल ने एक संयुक्त ब्यान जारी करते हुए अतिथि आध्यपकों पर हुए लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने बड़े स्पष्ट शब्दों में कहा कि गैस्ट टीचर शांति पूर्वक अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे थे परन्तु सरकार ने शांति पूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे अतिथि आध्यापकों पर पंचकुला में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करवा कर अपनी ओच्छी मानसिकता का परिचय दिया है। अतिथि आध्यापकों पर लाठी चार्ज एवं मुकदमें दर्ज करने पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ कड़े शब्दों में सरकार की निंदा करता है। कर्मचारी नेताओं ने संयुक्त ब्यान में कहा कि बड़े शर्म की बात है कि हर वर्ग का कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने पर मजबूर है लेकिन प्रदेश की सरकार कर्मचारियों की मांगों को लागू करना तो दूर की बात उल्टा लाठी चार्ज करवा कर उनकी आवाज को दबाना चाहती है। कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेताते हुए कहा कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ किसी भी सूरत में कर्मचारियों के साथ हो रहा अन्याय सहन नहीं करेगा चाहे इसके लिए महासंघ को बडी से बडी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले भाजपा नेता कर्मचारी हितैषी होने का ढि़ंढौरा पीटते नहीं थकते थे मगर सता में आने पर कर्मचारियों पर लाठीयां भांजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं मगर घमंडी भाजपा सरकार अब भी कर्मचारियों पर लाठी चार्ज करवा रही है जिसकी हरियाणा महासंघ कड़े शब्दों में निंदा करता है।


































