कच्चे माल में हो रही लगातर बढोतरी से लघु उद्योग परेशान औषधि विभाग के अन्तर्गत बने निगरानी समूह – चिरंजीव
Baddi, 30 दिसंबर (कविता गौत्तम) कच्चे माल में हो रही लगातार बढ़ोतरी से समस्त फार्मा उद्योग परेशान है, वहीं लघु उद्योगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, फार्मा विंग के प्रदेश संयोजक चिरंजीव ने कहा की पिछले कुछ दिनो कच्चे माल मे लगातार बढ़ोतरी से छोटे उद्योंगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना जैसी भयंकर महामारी ने पहले ही उद्योंगो की कमर तोड़ दी है ऊपर से कच्चे माल मे हो रही लगातार बढ़ोतरी से लघु उद्योंगो को काम करना मुश्किल हो गया है। कहा की कच्चे माल में हो रही लगातार बढ़ोतरी जमाखोरी भी एक कारण हो सकता है । इसके लिए सरकार को एक निगरानी समूह का गठन करना चाहिए और इसको औषधि विभाग के अधीन देकर कच्चा माल रखने वालों की निरंतर जांच हो,ताकी कच्चे माल की जमखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई ह। कहा की सरकर को कच्चे माल कि कीमतें नियन्त्रित करनी चाहिये जिससे उद्यमियों को भी अपना उद्योग चलाने में आसानी होगी ओर उपभोकता को भी सस्ती कीमत पर दवाई उप्लब्ध होगी । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव ने कहा की रॉ मैटीरियल की कीमते बढ़ना चिंता का विषय है। लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमंडल जल्दी ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर इसका समाधान निकलवाने का प्रयास करेंगे





























