लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा से जोड़ा
Baddi, 12 फरवरी ( kavita gautam ) जोगिंदरा केन्द्रीय सहकारी बैंक की दभोटा दवारा वितीय डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत कैंप का आयोजन ढांग पंचायत के ढाणा गांव में आयोजित किया गया। इस कैंप में आस पास के गांवों से लगभग 57 लोगों ने भाग लिया। इस कैंप का आयोजन भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक तथा नाबाई के द्वारा मनाए जा रहे वितीय साक्षारता सप्ताह के तहत किया गया। शाखा प्रबन्धक जसविंद्र सिंह द्वारा लोगों को आवश्यकता अनुसार ऋण लेने और उसको समय पर चुकाने के लाभ के बारे में जानकारी दी गई और समय पर ऋण को न चुकता करने पर इसका प्रभाव उनके सिबिल स्कोर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई






























