चण्डी में गृहणी योजना के तहत गेस कनेक्शन वितरित किये
बददी, 20 फरवरी ( कविता गौत्तम ) ग्राम पंचायत चण्डी में गृहणी योजना के तहत गेस कनेक्शन वितरित किये गए। घर्मपुर से आये खाद्य आपूर्ति अधिकारी धरमेश शर्मा ने बताया कि घरशी, बढलग और चण्डी पंचायतों के 75 लोगो को ग्रीहनी योजना के तहत गेस कनेक्शन वितरित किये गए। इस मौके पर दून के विधायक ने मुख्य अथिति के रूप में शिरकत की। ग्राम पंचायत के प्रधान बलवंत ठाकुर ने विधायक और जिला परिषद के अध्यक्ष के सामने इलाके की समस्या से अवगत कराया। बताया कि हिमाचल प्रदेश में गृहणी योजना के तहत 2 लाख 98 हजार लोगों को मुफ्त गेस कनेक्शन बाट दिए है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने देश के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई हुई है। विकास के मामले में हमारी सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ विकाश करवाया है। बताया कि हमने सबका साथ सबका विकास के तहत हर वर्ग का विकास करवाया है, पहाड़ी क्षेत्र में हमने पूर्ण विकास करवाया ह और करवा रहे है। आप जितना मर्जी पैसा लो हम पैसा देंगे व उस पैसे को सही प्रकार से लगाये। इस गेस वितरण कार्यक्रम में जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, घर्मपुर से आये खाद्य आपूर्ति अधिकारी धर्मेश शर्मा,कुनिहार गेस एजेंसी से आये रमेश कुमार , चण्डी पंचायत के प्रधान बलवंत ठाकुर, उप प्रधान विनय रतन, बी0डी0सी0 मेम्बर अमर लाल, घरशी पंचायत के उप प्रधान दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधान इंद्र सेन ठाकुर, बढलग पंचायत की पूर्व प्रधान सुमन देवी, राहुल शर्मा, बुद्धि राम, जगत राम आदि भी उपस्थित थे।






























