28 को होटल सहारा मुंबई में होगा ग्रैंड फिनाले
बीबीएन 23 सितंबर शांति गौतम
बीबीएन , शांति गौतम (23 सितंबर)
मिस एंड मिस्टर हिमाचल आइकॉन विजेता पारुल शर्मा व अक्षय अब मुंबई में अंतरराष्ट्रीय खिताब के लिए प्रदेश की ओर से पैरवी करेंगे। दोनों ही टाइटल होल्डर 26 सितंबर को मुंबई के सहारा होटल स्थित आयोजन स्थल के लिए रवाना होंगे। जहाँ बॉलीवुड के कई नामचीन कोरियाग्राफर व मॉडल्स से उन्हें प्रतिस्पर्धा की बारीकियों को सीखने का मौका मिलेगा। होटल सहारा में 28 सितंबर को मिस एंड मिस्टर आइकॉन 2019 का ग्रैंड फिनाले किया जायेगा। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों सहित एनआरआई प्रतिभागी भी इस खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगे।
रॉयल हेरिटेज ग्रुप द्वारा प्रायोजित इस टेलेंट प्रतियोगिता की हिमाचल कॉर्डिनेटर व मिस हिमाचल चंचल कांगो ने बताया कि दोनों ही विजेता प्रतिभागियों ने मुंबई के लिए काफी मेहनत की है। हिमाचल पहली बार इस प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बनेगा, जोकि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धी है। उन्होंने पारुल व अक्षय को इस मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी।
हिमाचल चेप्टर के निदेशक सुमित सिंगला ने कहा कि वह स्वयं भी इन बच्चों के साथ उनका हौसला बढ़ाने को वहां मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बच्चों में टेलेंट कूट-2 कर भरा है। उनके इस टेलेंट को केवल सही मंच देने की दरकार रहती है। जिसे वह करने की कोशिश कर रही है।
पारुल व अक्षय ने कहा कि सुमित सिंगला व चंचल कांगो के मार्गदर्शन में वह मुंबई में भी धमाल करेंगे। वह इसके लिए पिछले एक माह से तैयारी कर रहे हैं। यह उनका सपना है और वह इसे सच करके ही रहेंगे।





























