करनाल, आशुतोष गौतम। योग गुरु दिनेश गुलाटी के मेरा मिशन स्वस्थ करनाल द्वारा फव्वारा पार्क में संचालित योग कक्षा में नियमितता और समयबद्धता प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले साधकों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर रेनू बाला गुप्ता ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मवीर मेहला एक्सईएन हुड्डा ने शिरकत की। दिनेश गुलाटी द्वारा योग के सत्र के पश्चात मेयर रेनू बाला ने योग साधकों को पुरस्कृत किया। इसमें शिक्षक वर्ग में नीलम बठला, निधि गुप्ता, राधिका भाटिया, राजिंदर पपनेजा, और राजीव शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे। साधकों में एनेफ़, हिमानी, सुनीता, तन्वी,कुसुम, नीरू, वीरेंद्र, नरेंद्र, गोकुल किशोर, जसवंत सिंह ,दलजीत सिंह, सतबीर सिंह ,सुशील शर्मा,पवन सैनी, सुदेश, रंजीत को पुरस्कृत किया गया। मेयर रेणु बाला ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अवश्य शामिल करें। योग ही स्वस्थ जीवन जीने की कला है। योग हमारी पुरातन जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा रहा है और पूरे विश्व ने योग को अपनाया है। ये हमारे भारत देश के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर बरखा जिंदल, वीना सेठ व नवीन जिंदल आदि उपस्थित रहे।
योग कक्षा में साधकों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया
योग कक्षा में साधकों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया






























