एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया ने दी कलाम को श्रद्धांजलि
करनाल, आशुतोष गौतम (15 अक्तूबर) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 88 वीं जयन्ती पर राष्ट्रीय कार्यालय में जयंती सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने जयंती सभा की अध्यक्षता की। इस अवसर पर समाजसेवियों को अब्दुल कलाम सोशल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। अब्दुल कलाम सोशल अवार्ड से शाहबाद के युवा समाजसेवी विकास सचदेवा एंव यमुनानगर से समाजसेवी सत्यम नागपाल एंव भारत भूषण आहूजा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा द्वारा तिरंगा वस्त्र ओढ़ाकर एंव स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि अब्दुल कलाम का आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। अब्दुल कलाम ने 21वीं सदी के सक्षम ओर समर्थ भारत का सपना देखा और उस दिशा में अपना विशिष्ट योगदान भी दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य ताकत को बढ़ाने में कलाम का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि अब्दुल कलाम का भारत की सीमाओं को सुरक्षित करने में अतुलनीय योगदान रहा। अरोड़ा ने कहा कि 15 अक्टू्बर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में पैदा हुए कलाम साहब का पूरा जीवन देश सेवा और मानवता को समर्पित रहा। अपने व्योस्तक जीवन में भी कलाम साहब ने कभी पठन-पाठन से खुद को दूर नहीं किया। गरीबी में जन्में अब्दुल कलाम रेलवे स्टेशन पर अखबार बेचा करते थे लेकिन उन्होंने अपने हालातों के आगे कभी हिम्मत नहीं हारी और सपनों को मरने नहीं दिया। यही वजह है कि एपीजे अब्दुल कलाम का यह विचार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है- सपने वो नहीं हैं जो आप नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको नींद ही नहीं आने दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरंक्षक पवन शर्मा उपस्थित रहे।

































