तिरला डिस्पेंसरी का काम जल्द शुरू करवाया जाए, जिलाधीश सोलन को सौंपा ज्ञापन
Baddi, 16 जनवरी( शांति गौतम) जग सेवा संगठन के अध्यक्ष जगपाल सिंह राणा ने तिरला स्थित अस्पताल का कार्य जल्द शुरू करने को लेकर एस.डी.एम नालागढ़ प्रशांत देष्ठा के माध्यम से डी.सी. सोलन के.सी चमन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि तिरला गांव की डिस्पेंसरी के लिए पिछले तीन साल से लैंड ट्रांसफर का कार्य लंबित पड़ा हुआ है। उन्होंने मांग की है कि तिरला डिस्पेंसरी का कार्य जल्द शुरू किया जाए। ताकि लोगों को सुविधा का लाभ मिल सके। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने आश्वासन दिलाया कि डिस्पेंसरी का काम जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट अनिरुद्ध ठाकुर, गगनदीप सिंह चौधरी, महेश गौतम और संजय राणा व शिव कुमार से शामिल थे।





























