कामिनी शर्मा, गुंजन,सक्षम, वंशदीप, सनत , गौरव, मिलन तथा ध्रुव को वेस्ट स्वमसेवक घोषित किया
जसवाल, ऊना (15 नवंबर) डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना में 9 नवंबर से चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के आवासीय शिविर का समापन शुक्रवार को दिनांक स्कूल की स्थानीय प्रबंधन समिति के उपप्रधान बलविंदर सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ । कार्यक्रम का आगाज स्कूल प्रधानाचार्य अतुल महाजन तथा शिविर प्रभारी रामकुमार धीमान द्वारा आए हुए अतिथियों को एनएसएस कैप पहनाकर किया। समापन समारोह में कुनिका, अदिति, सिंधिया, पारुल, रोहित, दीया, रिया, कल्पना, आरजू तथा सक्षम ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इकाई के प्रभारी रामकुमार धीमान ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य समाज सेवा के द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व का विकास करना है जिसे शिविर लगा रहे बच्चों ने भलीभांति चरितार्थ किया। उन्होंने बताया कि यह शिविर चार भागों में विभाजित किया गया था जिसमें सुबह योग व्यायाम साफ सफाई विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों का संबोधन तथा रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल था।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति तथा अध्यापक वर्ग का धन्यवाद करते हुए कहा कि इनके सहयोग के बिना यह शिविर सफलता पूर्वक लगाना संभव नहीं था। उन्होंने योग शिक्षक संदीप कुमार आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के अभिषेक जी का भी धन्यवाद किया जो सुबह 5:00 बजे बच्चों को मेडिटेशन तथा योग की शिक्षा देते थे। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य संजीव फाण्डा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग ही भारत के भविष्य है तथा नशे जैसी कुरीतियों से दूर रह कर अपने सुनहरे भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डीएवी एक ऐसी संस्था है जोकि बच्चों में संस्कार भरने के लिए अहम योगदान दे रही है। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए उन्होंने शिविर प्रभारी राम कुमार धीमान को बधाई दी। स्कूल प्रधानाचार्यश्री अतुल महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति के अथक प्रयासों से ही हम इस तरह के आयोजनों को सफलतापूर्वक कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि वैदिक संस्कारो के साथ समाज को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए डीएवी संस्था प्रतिबद्ध है। इसी से स्कूल दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। शिविर में कामिनी शर्मा, गुंजन,सक्षम, वंशदीप, सनत , गौरव, मिलन तथा ध्रुव को वेस्ट स्वमसेवक घोषित किया गया । इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य आशुतोष सहित अध्यापक वर्ग से मैडम सुधा डोगरा, बिंदु वाली, वंदना जोशी, मधु आरोड़ा, मनीषा , शैलेंद्र सिंह तथा सुरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे ।






























