स्थापना दिवस के अवसर पर 1 अक्तूबर को लघु पेंशन अदालत का आयोजन होगा
शिमला 30 सितम्बर,
रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी राजीव कुमार गर्ग ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी, शिमला स्थित कार्यालय में po1 अक्तूबर को रक्षा लेखा विभाग के स्थापना दिवस के अवसर पर लघु पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी रक्षा पेंशनधारकों, युद्ध विधवाओं, सैनिकों की विधवाओं, आश्रितों को सूचित करते हुए कहा कि वह 01 अक्तूबर, 2019 को रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित हो ताकि उनकी पेंशन संबंधित शिकायतों का मौके पर निपटारा किया जा सके।

































