शिवसेना (छिंदे) के प्रांत अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ट ने कहा हिंदू धर्म का अपमान नही सहन किया जाएगा डॉ रणधीर जसवाल, ऊना, 14 जुलाई: भगवान शिव के प्रिय भक्त कांवडिय़ों को बदनाम करने के लिए एक सोची-समझी चाल के तहत उन्हें सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। यह बात शिवसेना (छिंदे) के प्रांत अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ट ने कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे कांवडिय़ों को बदनाम करने के लिए वामपंथी विचाराधारा के लोग पूरे देश में सक्रिय हैं। इन कांवडिय़ों में ही कुछ छद्म भेशधारी लोग ऐसी हरकतें करके हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांवडिय़ों के साथ अप शब्द व धक्का-मुक्की करने के मामले अकसर सुनने को मिल रहे हैं। जबकि सच्चाई इससे भिन्न है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने वालों की पहचान करके उन्हें बेनकाब किया जाना चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। शिवदत्त ने कहा कि देश भर से कांवडिय़ों गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं। रास्ते में इन लोगों के खिलाफ अनेकों प्रकार के षडय़ंत्रकारी ताकतें साजिश रच रहे हैं, ताकि हिंदू धर्म को बदनाम किया जा सके। विधर्मी लोग हिंदू धर्म के खिलाफ षडय़ंत्र रचकर हिंदू देवी-देवताओं को टारगेट करते हैं। इस षडय़ंत्रकारी साजिशों में ऐसे लोग भी शामिल हैं जो सिर्फ अपनी राजनीतिक दुकान चलाना चाहते हैं।





























