एसएसआरवीएम ऊना में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ
BHT news,ऊना: एसएसआरवीएम ऊना में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ विधिवत हवन-यज्ञ के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर माँ भगवती का आह्वान कर विद्यालय परिवार के लिए मंगलकामनाएँ की गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मंत्रोच्चारण किया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती बृज बाला शर्मा ने अपने प्रेरणादायक संदेशों में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नैतिक मूल्यों एवं समग्र विकास के महत्व पर भी बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय से जुड़े सभी व्यक्तियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई। यह आयोजन नए शैक्षणिक सत्र के लिए एक शुभ एवं प्रेरणादायक शुरुआत के रूप में सम्पन्न हुआ।






























