ऊना, 12 सितंबर: कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री राम लाल मारकंडा गुरुवार को ऊना में जैविक खेती अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम सबुह 11 बजे विश्राम गृह ऊना में होगा जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार करेंगे। यह बात गुरुवार को विश्राम गृह ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमाचल हेरिटेज फार्मा प्रोड्यूस कंपनी (सहकारिता के अआधार पर ) के अध्यक्ष देवानंद गौतम ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तेहत मौबाईल वेन को हरी झंडी दिखाकर कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री राम लाल मारकंडा रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक चलती फिरती लैबोरेट्री होगी जो गांव गांव जाकर खेतों की मिट्टी की जांच करेगी तथा रिपोर्ट तैयार करेगी और जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि जैविक खाद कौनसी चाहिए डीपूओं पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक ठाकुर चत्र सिंह , रमन कुमार उपस्थित हुए
अनाज मंडी का होगा उद्घाटन
जिला के टकारला में नवनिर्मित सब्जी व अनाज मंडी का उद्घाटन करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कृषि मंत्री 13 सितंबर को प्रात: 10 बजे परिधि गृह ऊना में जन समस्याएं सुनेंगे और दोपहर 2 बजे टकारला में नवनिर्मित सब्जी मंडी व अनाज मंडी का उद्घाटन करेंगे।






























