बीबीएन 12 सितंबर शांति गौतम
नगर परिषद् बददी मे नए ई ओ कार्यकारी अधिकारी रणवीर सिंह वर्मा ने वीरवार को कार्यभार संभाल लिया है। गौरतलब है कि काफी समय से यहां नियमित अधिकारी नहीँ थे। रणवीर सिंह वर्मा नूरपुर से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। रणवीर सिंह वर्मा ने बताया कि वे सरकार द्वारा शुरू की योजनाओं को अमलीजामा पहनाएंगे व नगर परिषद एरिया मैं आने वाले क्षेत्र को स्वच्छ बनाएंगे व सुधार करेंगें व आदर्श नगर परिषद बददी को बनायेगे। नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दीपा, उपाध्यक्षा शुष्मा गुरमीत कुंडल्स, पार्षद संदीप सचदेवा ,तरसेम चौधरी,भगत राम ,हरनेक ठाकुर आदि ने उनका स्वागत किया व उन्हें बधाई दी है।
































