ऊना में स्वर्ण आभूषणों की प्रदर्शनी पर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ बिफरा प्रशासन से की शिकायत BHT news,ऊना:ऊना के एक निजी होटल में स्वर्ण आभूषणों की प्रदर्शनी लगाई गई है जो बिना किसी अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की आज्ञा और बिना विचार विमर्श के लगाई गई है। जिससे शहर के व्यापारी वर्ग में भारी रोष है। यह बात प्रिंस राजपूत प्रधान अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ऊना ने कही। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ जिला प्रशासन को शिकायत की गई है। कुछ बाहरी व्यापारियों द्वारा शहर में प्रदर्शनी के द्वारा ऊना के ग्राहकों को गुमराह करने के लिए बाजार दरों से कम कीमत पर स्वर्ण भूषणों को बेचा जा रहा है। जिससे पूरी स्वर्णकार संघ रोष में है। बाहरी व्यापारी आकर ऊना की जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रशासन को शिकायत के माध्यम से गुहार लगाई है कि इस प्रदर्शनी के ऊपर कार्यवाही करके बंद करवाया जाए।































