मुख्यमंत्री ने दशहरे पर किया रावण दहन, विजयदशमी पर्व की दी शुभकामनाएं
करनाल, आशुतोष गौतम (8 Oct)
आज का दिन न्याय और अन्याय के बीच में ये जो सदियों का संघर्ष चल रहा है इस संघर्ष में न्याय की विजय का दिन है। ये दशहरा पर्व देश ही नहीं विदेशों में भी मनाया जाता है। इसलिए इस दिन को विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है। हमेशा न्याय के साथ डटे रहें। अन्याय की पराजय करनी है, ऐसे भाव को अपने मन मैं बैठा लें। ये बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दशहरा ग्राउंड में आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी परिकल्पना से सुखी समाज का निर्माण होगा। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि सबका जीवन मंगलमय हो ऐसी मेरी कामना है। मुख्यमंत्री से पहले समारोह को संबोधित करते हुए मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि ये बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे से त्योहार मनाने का आह्वान किया। सम्बोधन के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-4 ग्राउंड में 116वां दशहरा महोत्सव पर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रिमोट से बटन दबाकर पुतलों का दहन किया। आयोजन स्थल पर लोग सुबह 9 बजे
आज का दिन न्याय और अन्याय के बीच में ये जो सदियों का संघर्ष चल रहा है इस संघर्ष में न्याय की विजय का दिन है। ये दशहरा पर्व देश ही नहीं विदेशों में भी मनाया जाता है। इसलिए इस दिन को विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है। हमेशा न्याय के साथ डटे रहें। अन्याय की पराजय करनी है, ऐसे भाव को अपने मन मैं बैठा लें। ये बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दशहरा ग्राउंड में आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी परिकल्पना से सुखी समाज का निर्माण होगा। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि सबका जीवन मंगलमय हो ऐसी मेरी कामना है। मुख्यमंत्री से पहले समारोह को संबोधित करते हुए मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि ये बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे से त्योहार मनाने का आह्वान किया। सम्बोधन के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-4 ग्राउंड में 116वां दशहरा महोत्सव पर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रिमोट से बटन दबाकर पुतलों का दहन किया। आयोजन स्थल पर लोग सुबह 9 बजेसे ग्राउंड में पहुंचना शुरू हो गए थे। रावण के 75 फुट, कुंभकर्ण व मेघनाद के 65-65 फुट के बने पुतलों का दहन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री योगेंद्र राणा, राजवीर शर्मा, श्री रामलीला सभा प्रधान अजय जैन, खंजाची कर्ण मित्तल, सचिव गौरव गर्ग, संयुक्त सचिव अनुरुद्ध दिवान, मेला डायरेक्टर नरेश जायसवाल, महासचिव गौरव गर्ग, समाजसेवी ब्रिज गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

































