कोरोनो वारियर्स बददी पुलिस जिला के एसपी, एस डी एम,तहसीलदार व पदोन्नत होकर शिमला गए एएसपी,डी एस पी,पत्रकारों को किया सम्मानित

बीबीएन, 7 जुलाई ( कविता गौतम ) अमित सिंगला वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष व एन्टी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नेशनल वाईस प्रेसिडेंट सुमित सिंगला व उनकी टीम ने बददी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में पुलिस जिला बददी मे बतौर पुलिस अधीक्षक रोहित मालपाणी, पदोन्नति पर शिमला स्तनाथरित हुए एएस पी एनके शर्मा, डी एस पी अजय कुमार, एस डी एम नालागढ़ प्रशांत देष्टा, तहसीलदार बददी मुकेश शर्मा, ए पी आर ओ बलबीर भारद्वाज,बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता रोबिन बेंसल,एस डी ओ विनोद भट्टी, बी एस ठाकुर,आर राणा, रूप किशोर,नालागढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष सलीम कुरेशी सहित आधा दर्जन अधिकारियों,पत्रकारों को कोरोना विजेता के रूप मे स्मानित किया। गौरतलब है कि उक्त सोसाइटी ने पहली कड़ी मे मुख्यमंत्री, मंत्रियों,अधिकारियों,पत्रकारों को शिमला मे कोरोना विजेता के तौर पर स्मानित किया था,इसी कड़ी को को आगे बढाते हुए दूसरी बारी मे बीबीएन के अधिकारियों को स्मानित किया गया है। कोरोना काल को इतिहास में याद रखा जाएगा। उक्त सोसाइटी ने सामाजिक गतिविधियों मे अहम भूमिका के तौर पर बीबीएन में अलग छाप छोड़ी है। उक्त अधिकारियों ने कोविद 19 के दौरान आम लोगों के दिल में एक अलग ही जगह बनाई है। कोविड-19 महामारी के दौरान बीबीएन में एक योद्धा की तरह काम करते हुए इन अधिकारियों ने लोगों को न सिर्फ इस वैश्विक महामारी से बचाने में मदद की, बल्कि अपने प्रशासनिक अनुभव के बदौलत अपने साथी कर्मियों को भी उचित दिशा-निर्देश देकर बीबीएन में इस भयंकर महामारी से बचाव किया। अधिकारियों ने महामारी के संक्रमण में बीबीएन के गांव-गांव जाकर लोगों को सजग, सचेत और सावधान किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एस डी एम, तहसील कार्यालय में फरियाद लेकर आए लोगों को भी अधिकारियो ने बड़े ही सौम्य और सरल तरीके से कोरोना बचाव के लिए बाध्य किया।उनकी इन्ही सेवाओ को देखते हुए सोसाइटी ने उन्हें स्मानित किया है। स्मानित टीम मे एस गौतम,मुकेश,लता कविता,शिवानी,नीतीश,दीपक कुमार मौजूद रहे।
































