रेलवे ट्रैक का वार्षिक रख-रखाव कार्य 13 दिसंबर को
जसवाल, ऊन, 11 दिसंबर: ऊना हिमाचल यार्ड और चुरुड़ू रेलवे स्टेशन के मध्य पडऩे वाले रेलवे लेवल क्रोसिंग गेट वार्षिक रख-रखाव एवं मरम्मत के चलते 13 दिसंबर को बंद रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने बताया कि वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, उत्तरी रेलवे, नंगलडैम द्वारा इस बार जारी पत्र में बताया गया है कि उक्त रेलवे ट्रैक पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर एलसी-98/सी और एलसी-11/सी 13 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक सडक़ यातायात के लिए बंद रहेंगे।































