7वीं आर्थिक जनगणना के लिए सही विवरण करवाएं दर्ज
करनाल, आशुतोष गौतम ( 10 दिसंबर) अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने जिला वासियों का आह््वान किया है कि वे 7वीं आर्थिक जनगणना के लिए घर-घर जा रहे प्रगणको को सही विवरण दर्ज करवाएं। यह कार्य भारत सरकार के सांख्यिकी एवं क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा करवाया जा रहा है। आर्थिक जनगणना के आधार पर सरकार द्वारा जन कल्याणकारी नीतियां लागू की जाएंगी, जो कि सामाजिक व आर्थिक विकास में सहयोग करेंगी। अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव कॉन्फ्रैंस हाल में 7वीं आर्थिक जनगणना की जिला स्तरीय कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिला में 7वीं आर्थिक जनगणना का 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अब तक जिले के 63 गांव व 6 अर्बन एरिया में यह कार्य किया गया है। इस दौरान 94 हजार सर्वेक्षण दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी सम्बंधित अधिकारी आर्थिक जनगणना को पूर्ण करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग दें। आर्थिक जनगणना में रिहायशी, व्यवसायिक व सरकारी यानि सभी प्रतिष्ठानो के आंकडों को मोबाईल एप पर ऑनलाईन दर्ज किया जा रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर या अटल सेवा केन्द्र की टीम द्वारा इस कार्य को किया जा रहा है। जिला सांख्यिकी अधिकारी संगीता मेहता ने 7वीं आर्थिक जनगणना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर प्रभजोत सिंह सिद्घू , जिला प्रबंधक विनोद शर्मा व अंकुश बग्गा ने अब तक की प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. नरेन्द्र पाल मलिक, जी.एम. डीआईसी अनिल कुमार, एन.एस.ओ. राजीव तथा सभी नगरपालिका सचिव उपस्थित रहे।


































