अनूप शर्मा भाजपा आईटी विभाग हरोली के प्रधान नियुक्त
जसवाल, ऊना ( 15 जुलाई ) अनूप शर्मा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है और वह भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा आई.टी. विभाग के विभिन्न पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं। अनूप सगर्म को भाजपा आई.टी.विभाग हरोली मंडल संयोजक का दायित्व मिलने पर पूरे हरोली में खुशी की लहर है। अनूप शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतपाल सत्ती, , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो.राम कुमार, भाजपा आई.टी.विभाग के प्रदेश संयोजक श्री चेतन बरागटा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोहर लाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरोली श्री रविंद्र जसवाल , जिला भाजपा आईटी विभाग के सयोजक करणवीर राणा का आभार प्रकट किया। वहीं अनूप ने कहा कि हरोली मंडल की कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाएगी ।