351 वर्षों से समय पर इनकम टैक्स भरने पर आयकर विभाग ने ब्रांज मैडल से किया स मानित
बीबीएन 4 अक्टूबर शांति गौतम
समय पर इनकम टैक्स भरने वालों को आयकर विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर अलग अलग वर्ग में विभाजित करके मैडल देकर स मानित किया जा रहा है। जोकि आयकर विभाग की बहुत ही प्रशंसनीय पहल है। सेवानिवृत आईएएस अधिकारी बुधि राम वर्मा का कहना है कि पिछले लगभग 35 वर्षों में पहली बार देख रहा हुँ जिसमें समय पर और सही तरीके से आयकर भरने वालों को विभाग द्वारा प्रशंसा पत्र दिया जा रहा है। और यह केन्द्र सरकार की बहुत ही अच्छी पहल है। क्योंकि भारत दूनियां की दूसरी सबसे बडी आबादी वाला देश होने के बावजूद आयकर भरने में बहुत पीछे रहा है। इससे न केवल उन लोगों को प्रेरणा मिलेगी जो देर-सबेर अपना आयकर जमा करवा देते हैं बल्कि जो अभी तक इनकम टैक्स भरने से डरते थे वह लोग भी खुलकर अपना टैक्स समय पर जमा करवायेंगे। क्योंकि अब आयकर विभाग का सारा कामकाज पूर्ण रूप से ऑनलाईन होने की वजह से पूरी पारदर्शिता तथा आम जनता के लिए साधारण हो चुका है। जिसे कोई भी स्वयं घर बैठे अपना टैक्स तथा रिर्टन फाईल कर सकता है। बुधिराम वर्मा को आयकर विभाग द्वारा ब्रांज मेडल देकर राष्ट्र के निर्माण की दिशा में सराहनीय योगदान के लिए स मानित किया गया है। बुधि राम वर्मा 1973 से 1980 तक भारतीय सेना में सेवा देने के उपरान्त 1981 से 20ृ14 तक हिमाचल प्रदेश सरकार के दो दर्जन से जयादा विभागों में उच्च पद पर आसीन रहने के उपरान्त 20ृ2 में भारत के सर्वोच्च स मानित पद आईएएस के पद से सेवा निवृत हुए हैं। तथा वर्तमान में बददी में नो प्रोफिट नो लॉस पर कोचिंग सेन्टर का संचालन कर रहे हैं।






























