सशक्त महिला योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
जसवाल, ऊना, 11 मार्च: महिला एवं बाल विकास विभाग, ऊना के सौजन्य से वृत्त अरनियाला की ग्राम पंचायत कोटला कलां अप्पर में सशक्त महिला योजना के तहत वित्तीय एवं न्यायिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस, ऊना सतनाम सिंह ने की। शिविर के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, ऊना कुलदीप सिंह दयाल ने 8 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित किए जा रहे पोषण पखवाड़ा बारे विस्तृत जानकारी के अलावा विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश एरी ने कानूनी वित्तीय सहायता, महिला थाना, एसएचओ इंदु बाला ने घरेलू हिंसा, आयुर्वेदिक मैडिकल ऑफिसर डॉ. किरण ने पोषण अभियान व स्वास्थ्य देखभाल, बाल संरक्षण अधिकारी ऊना श्याम लाल मल्होत्रा ने बाल-बालिका सुरक्षा योजना, वन स्टॉप सेंटर की जानकारी दी। डाक विभाग की ओर से सत्या सैनी ने डाक विभाग की कार्यप्रणाली तथा सुकन्या समृद्धि योजना तथा केसीसी बैंक मैनेजर सुरेश शर्मा ने बैंकिंग प्रणाली से अवगत करवाया।
इस अवसर पर महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर लघु नाटिका तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर स्किट पेश की साथ ही स्पून रेस, सेक रेस, जलेबी रेस जैसी प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया। विजेताओं को जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान निशा देवी, बीडीसी मेंबर नीलम सैनी और पर्यवेक्षक कमलेश राणा, सुलिंदर पाल कौर, कंचन, मीनू बाला वीना रानी, सुमन बाला, सुमन लता निर्मला देवी, नरेश भुल्लर, आशा देवी, पोषण ब्लाक कोर्डिनेटर गुरमुख सिंह, जतिंदर कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
































