बीबीएन में रंगो का त्योहार होली खुशी से मनाया गया
Baddi,11 मार्च (शांति गौतम) बीबीएन के न्यू टाउन, जुडी कलां, सुराजमाजरा में रंगो का त्योहार होली हर जगह बहुत ही खुशी से मनाया गया लोगों ने एक दूसरे को रंग लगा कर ओर गले मिलकर एक दूसरे को होली महोत्सव की बधाई दी। नगर परिषद वार्ड नं 6के भावी उमीदवार माखन चौधरी सहित उनकी टीम मान सिंह,काका शर्मा,हसन गुजर, डीपी चौधरी, राज चौधरी, राजू चौधरी, लकी चौधरी,रवि,कमल आदि ने डीजे की धुनों में भी लोगों में जमकर रंग जमाया ओर नाच गाने के साथ अपनी अपनी खुशी जाहिर की।होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों का त्योहार है, हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है।रंगों का त्योहार होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस पर्व का विशेष महत्व है। होली को सद्भाव और प्रेम का त्योहार माना जाता है। सभी अपने आपसी द्वेष भुलाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनायें देते हैं