व्यक्तित्व विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान-बंडारु
बददी, 13 दिसंबर (शांति गौतम) राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोलन जिला के मलकूमाजरा में बददी इंटरनेशनल स्कूल वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में कहा कि एक व्यक्ति के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि ऐसा समाज तेजी से विकास करता है, जिसमें शिक्षा के लिए अपार अवसर हों।
राज्यपाल ने कहा कि युवा पीढी में राष्ट्र देशभक्ति की भावना जागृत करना अनिवार्य है ताकि उनमें देश प्रेम की भावना उत्पन्न हो और वे देश की समृद्ध संस्कृति पर गर्व करें। इस भावना के अभाव में देश उन्नति नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश के मूल्यों, संस्कृति और परम्पराओं के बारे में अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करें और इन पर गर्व करें। उन्होंने युवा पीढी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया ताकि वे जीवन में उन्नति कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करने को प्रेरित किया ताकि वे देश व विदेश स्तर पर अपने राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें। बालिकाओं की शिक्षा पर बल देते हुए श्री दत्तात्रेय ने कहा कि आज के दौर में लडकियां हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रही हैं जो समाज के लिए एक शुभ संकेत है।
बददी विश्वविद्यालय के सचिव गौरव राम झुनझुनवाला ने राज्यपाल का स्वागत किया। बददी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य मेन पॉल ने स्कूल की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना गाकर किया गया बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसको देखकर महामहिम भी गदगद हो गए। बच्चों ने इस अवसर पर राज्यपाल से सवाल जबाव भी किए जिसके उन्होने सहजता से जबाब भी दिए। राज्यपाल ने इस अवसर पर मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया औ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बददी विवि के सचिव गौरव झुंझनुवाला, गौ संर्वधन आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, एसडीएम प्रशांत देष्टा, मलपुर पंचायत प्रधान पोलाराम चौधरी, रजिस्ट्रार जे. के शर्मा, गुलशन संधू, रुखसाना नारु सहित कई अध्यापक व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बीआईएस देगा तकनीकी शिक्षा को बढावा-
बददी इंटरनेशनल स्कूल ने अपने स्कूल में तकनीकी शिक्षा को बढावा देने का निर्णय लिया है। मीडीया प्रभारी गुलशन संधू ने बताया कि अधिकांश बच्चों के पिता माता कारखानों में कार्य करते हैं। बच्चों का भविष्य शुरु से ही प्रोफेशनल की ओर रहेगा। स्कूली बच्चों के माता पिता यहां आकर कपंनियों की गतिविधियों से छात्रों को रुबरु कराएंगे। थोडे ही समय में यह स्कूल तकनीकी शिक्षा के एक नींव पत्थर के रुप में जाना जाएगा। चारों तरफ से उद्योगों में घिरा यह स्कूल अब अपने साथ उद्योगों की भविष्य की जरुरतों को साथ लेकर चलेगा और छात्रों का दृष्टिकोण शुरु से ही रोजगार परक शिक्षा की ओर जाएगा। तकनीकी शिक्षा का प्रारंभिक ज्ञान उनको उच्च शिक्षा में बहुत ज्यादा फायदेमंद रहेगा।