बद्दी| राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बददी के तीन छात्रों ने बरोटीवाला में आयोजित जिला स्तरीय जुडो भार वर्ग खेलों में गोल्ड मेडल हासिल कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य राम शर्मा ने बताया कि मोहित गोपी पुत्र सोमनाथ ने 70 किलो ग्राम, दस जमा एक कक्षा के रमन का शव पुत्र राजेन्द्र काशव सुराजमाजरा लबाना बददी ने 79 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है वही प्लस टू के नितिन काशव पुत्र निर्मल काशव बददी ने 86 किलोग्राम भर वर्ग में गोल्ड मेडल जीता स्कूल का नाम रोशन किया है ।उन्होंने बताया कि पहले भी यह छात्र सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों छात्रों का चयन आगामी 13 से 16 सितंबर तक कुल्लू में हो रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बाबत इन दोनों बच्चों को क्षेत्र में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। नगर परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा ने दोनों छात्रों को उनके माता-पिता व स्कूल के अध्यापकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
































