बाजार की भीड़ में गुम गया बेग, बैग में थे स्कूली प्रमाणपत्र
ऊना ( 2 जनवरी ) नँगल सलांगड़ी निवासी विनय गौतम पुत्र पवन कुमार का बैग ऊना बाजार के समीप गुम हो गया। पीड़ित विनय ने बताया कि वह कुछ काम के सिलसिले से ऊना आया था लेकिन इसी बीच भीड़ में उसका बेग गुम हो गया। इस बेग में उसका सीबीएसई बोर्ड का दसंवी कक्षा का प्रमाण पत्र, 900 रुपये व कुछ जरूरी दस्तावेज थे। अगर किसी को यह बैग मिलता है तो वह विनय को मोबाइल नम्बर 7018745229 पर सम्पर्क कर लौटा दे।































