बीबीएन के भाजपा नेताओं ने भाजपा की शानदार जीत पर हर्ष जताया
बीबीएन 24 अक्टूबर (शांति गौतम) बीबीएन के भाजपा नेताओं ने प्रदेश के पच्छाद और धर्मशाला सीटो पर उपचुनाव मे भाजपा की शानदार जीत पर हर्ष जताया और बधाई दी है। दून विस् से भाजपा के विधायक परमजीत सिंह , प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी,बददी नगर परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दीपा, उपाध्यक्षा सुषमा गुरमीत कुंडल्स,पार्षद संदीप सचदेवा,राज संधू, डॉ श्रीकांत शर्मा,वीरेंदर चौधरी,तरसेम चौधरी कांतू, हरनेक ठाकुर,भगत राम,प्रेम गौतम,प्रदीप कुमार टीनू, हँसराज भारद्वाज आदि ने हर्ष जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर,प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती,संगठन मंत्री पवन राणा जी को इस जीत पर हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी है व मतदाताओं का आभार जताया है।































