वीरेंद्र कंवर होंगे कब्बडी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यतिथि

जसवाल, ऊना (25 अक्तूबर)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर शनिवार को कब्बडी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यतिथि होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वीरेंद्र कंवर शाम तीन बजे राजकीय उच्च विद्यालय बुढवार में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के बाद शाम 5 बजे वापस थाना कलां लौट आएंगे। सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री सुबह 11 बजे आईपीएच विश्राम गृह थाना कलां में जन समस्याओं का निपटारा करेंगे और शाम को शिमला रवाना हो जाएंगे।






























