भाजपा किसान मोर्चा की बैठक 19 को बंगाणा मेें
राजीव धीमान ( बंगाणा ) कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा की बैठक 19 अक्टूबर दिन सोमवार को बंगाणा के विश्राम गृह में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। क्षेत्र के किसानों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की जाएगी व समाधान के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। क्षेत्र में मक्की के गिर रहे दामों के बारे में चर्चा करके प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलवंत वर्मा व मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से अनुरोध किया है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में अवश्य भाग लें

































