सतपाल सत्ती के नेतृत्व में आस्था जताते हुए दो भाजपा में शामिल
जसवाल, ऊना, 14 अक्तूबरः छठे राज्य वित्तायोग सतपाल सिंह सत्ती की उपस्थिति में लोअर अरनियाला निवासी अमन सैणी व अशोक सैणी ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। दोनों ने कहा कि सतपाल सत्ती के नेतृत्व में ऊना विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है, ऐसे में उनके सक्षम नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में आने का फैसला लिया है। सतपाल सिंह सत्ती ने दोनों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में उचित मान-सम्मान प्रदान किया जाएगा। सत्ती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा यहां कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाती है। उन्होंने एकजुट होकर भाजपा के लिए काम करने की अपील की।