गुरु गोविंद सिंह जी के बेटे जोरावर सिंह ,बाबा फतेह सिंह जी की याद में करवाया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
रक्तदान शिविर में 60 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान, संस्था द्वारा अटूट लंगर का भी किया आयोजन
ज्योति भल्ला, नालागढ़ ( 26 दिसंबर ) हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोक सेवा संस्था झिड़ीवाला द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के बेटे जोरावर सिंह ,बाबा फतेह सिंह जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में जहां सुखमणि साहब के पाठ का भोग डाला गया वहीं संस्था द्वारा द्वारा एक शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था रक्तदान शिविर में 60 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दिया रक्तदान शिविर में सीएमओ सोलन की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम आई थी और उनके द्वारा रक्तदान यूनिट एकत्रित किए गए । इस मौके पर शहीदों को याद करते हुए ढाढ़ी जत्थों व सिख धर्म के प्रचारको द्वारा गुरु की वाणी का गुणगान किया गया वहीं गुरु गोविंद सिंह जी के बेटे को आज ही के दिन सरहंद की दीवारों में चिनकर उन्हें शहीद किया गया था।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए आयोजकों ने बताया कि वह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीदी दिवस बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं और छोटे साहबजादो की याद में कार्यक्रम आयोजित करवा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस मौके पर रक्तदान शिविर ,अटूट लंगर और कीर्तन दरबार भी सजाए गए थे और गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों व सिख इतिहास के बारे में संगतों को वाणी के माध्यम से निहाल किया गया और गुरु गोविंद सिंह जी और उनके परिवार द्वारा दी गई कुर्बानियों को लेकर भी प्रकाश डाला गया उन्होंने कहा कि इस संस्था के माध्यम से हर माह वह मिलकर पीजीआई चंडीगढ़ व नालागढ़ के सिविल अस्पताल में लंगर भी लगाते हैं ताकि मरीजों और उनके साथ आए लोगों को खाने की सुविधा मिल सके और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े ।































