दिव्यांगता शिविर में 112 उपकरण बांटे, 41 को जारी किए प्रमाण पत्र
ऊना (6 नवंबर)- राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आज सिविल अस्पताल, ऊना में दो दिवसीय दिव्यांगता शिविर का शुभारंभ हुआ। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि इस दिव्यांगता शिविर का लाभ लेने के लिए अंब और उसके आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि शिविर के दौरान अनिवार्य मैडिकल जांच करने के उपरांत 112 पात्र आवेदकों को नजर के चश्मे, डेंचर (दांतों का सेट), व्हील चेयर, बैसाखी, कृत्रिम टांग या पैर, ब्रेल लिपी वाले स्मार्ट फोन व श्रवण संबंधी सहायक उपकरण प्रदान किये गए। इसके अलावा 41 पात्र आवेदकों को विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को भी सिविल अस्पताल, अंब में इस शिविर का लाभ लिया जा सकता है। इसके पश्चात अगला शिविर कल 8 नवंबर को सिविल अस्पताल, बंगाणा में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपकरण निशुल्क प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड व दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

































