लंबे समय से सेवा में तत्पर है रोटी बैंक
करनाल, आशुतोष गौतम ( 6 नवंबर) पुलिस और जनता के बीच उचित तालमेल का उदाहरण है हरियाणा पुलिस द्वारा संचालित रोटी बैंक। हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा पिछले 1 वर्ष 6 माह से निरंतर जरुरतमंदों को भोजन परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। आज भी मथाना के भ_ों पर जरुरतमंद बच्चों को भोजन परोसा गया। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में भोजन परोसा गया। डॉ अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि लोग केवल पुलिस के एक नकारात्मक पहलू को देखते हैं जबकि सच्चाई यह है कि लोगों की जान माल की रक्षा करने वाली यह पुलिस बहुत संवेदनशील है जो समाज के विभिन्न पहलुओं पर समाज की सेवा करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशा-निर्देशों, मार्गदर्शन और नेतृत्व में पुलिस जरुरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है जो उन्हें न केवल भोजन उपलब्ध कराती है अपितु उन्हें जरुरतमंद अनुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने में जुटी है। कुरुक्षेत्र जिला पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के सहयोग से रोटी बैंक आगे भी सेवा करती रहेगी।

































