गांव की सरपंच ममता देवी को बेहतर विकास कार्यो के चलते किया सम्मानित
करनाल, आशुतोष गौतम ( 7 जनवरी ) भारत के पड़ौसी मुल्क बांग्लादेश के सिविल अधिकारियों ने मंगलवार को गांव संगोही का दौरा किया। इन अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर गांव के विकास कार्यो बारे जानकारी प्राप्त की और पंचायती राज प्रणाली के विषय को जानने के लिए व पंचायतो द्वारा करवाए गए विकास कार्यो बारे लोगों से विकास कार्यो बारे चर्चा की। इस अवसर पर गांव की सरपंच ममता देवी भी मौजूद रही। करीब 30 बांग्लादेशी अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में स्थापित सुशासन केंन्द्र में, 50 वें मध्य वृत प्रशिक्षण कार्यक्रम के फील्ड वीजिट पर है और हरियाणा के जिलो का भ्रमण करने के बाद आज वह इन्द्री के गांव संगोही में पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में पहुंचकर लोगों से बातचीत की। जहां ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इन अधिकारियों ने गांवो में घूमकर निरीक्षण किया और संगोही गांव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गांव संगोही की सरंपच ममता देवी बेहतर कार्य करने में लगी है। जिसके चलते उन्होंने सरंपच ममता देवी को सम्मानित किया। इस अवसर पर ए.डी.सी अनिश यादव, गांव की सरपंच ममता देवी, बी.डी.पी.ओ अंकित चौहान, गा्रम सचिव महिन्द्र पाल, प्रधान अग्रेज सिंह सैनी, पूर्णचन्द, पूर्व सरपंच जसबीर सिंह, प्रवीन कुमार, पटवारी संजीव कुमार, नवीन कुमार, नम्बरदार धन सिंह, रमेश सैनी, बबली सैनी, पवन कुमार, जयभगवान, सुभाष चन्द, संजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

































