डीएवी सेनेटरी स्कूल ऊना के छात्रों ने
महात्मा गांधी जयंती पर निकली स्वच्छता रैली
जसवाल , ऊना ( 2 अक्तूबर)
डीएवी सेनेटरी स्कूल ऊना में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए फिट इंडिया व स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता रैली का आयोजन वुधवार को किया गया। इसमें प्राचार्य, शिक्षकों तथा छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्राचार्य अतुल महाजन ने संबोधन में कहा कि स्वच्छता के महत्व को हमे ध्यान रखना चाहिए और इसमें हमारी बढ़चढ़ भागीदारी होनी चाहिए। इस अवसर पर शिक्षकों व छात्रों ने विद्यालय परिसर से मैन बाजार तथा डीसी कार्यालय से स्वच्छता रैली निकालते हुए रास्ते में पड़े प्लास्टिक के कचरे को उठाया और सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली में एनएसएस युनिट के लगभग 100 स्वयंसेवको ने भाग लिया






























