दोपहर तक हरियाणा में पड़े 37 फीसदी वोट
करनाल, 21अक्तूबर। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज अपना वोट करनाल के प्रेम नगर में स्थित राजकीय कन्या स्कूल में बने मतदान केंद्र के बूथ नंबर 174 में डाला। इससे पूर्व मनोहर लाल खट्टर प्रेम नगर स्थित अपनी कोठी में पहुंचे, जहां से वह साइकिल पर सवार हो मतदान केंद्र पर आऐ। उनके साथ जगमोहन आनंद जिला अध्यक्ष भाजपा व करनाल की मेयर श्रीमती रेणू बाला भी और अन्य भी उपस्थित थे।






























