उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सीएम मनोहर लाल ने दाखिल किया
नामांकन
करनाल, आशुतोष गौतम (1 अक्तूबर) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को देश व दुनिया में उसे ऐसी पहचान दिलाई है, जिस के लिए वो उस दिन से तर्स रहा था, जिस दिन से हरियाणा बना था। सहजता, सरलता, ईमानदारी और कर्मठा से कैसे किसी प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया जा सकता है, इसकी साक्ष्य-साक्षात प्रतिमूर्ति है मनोहर लाल। जब से हरियाणा बना था, तब से हरियाणा अपनी पहचान पाने के लिए तर्स रहा था। हरियाणा में हमेशा से वंशवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद को बढ़ा दिया गया, लेकिन मनोहर लाल ने अपनी ईमानदारी से इस कलंक को मिटा कर रख दिया है। योगी आदित्यनाथ सोमवार को करनाल के सैक्टर-12 में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे। शंखनाद की ध्वनि के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों के साथ अपने भाषण की शुरुआत करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हरियाणा की शक्ति व भक्ति का परिचय करवाया। अपने कार्यकाल में वह देखते ही देखते पूरे देश में छा गए। सहजता-सरलता और कर्मठता के साथ हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पुरानी सरकारों में हरियाणा में जातिवाद, वंशवाद, परिवारवाद चरम पर था। कुशासन और भ्रष्टाचार का तांडव होता था। किसानों का हक मारा जाता था, कोई भी व्यापारी यहाँ निवेश के लिए तैयार नहीं होता था। आज प्रदेश में किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। नौकरियों में पूर्ण ईमानदारी बरती जा रही है और व्यापारी वर्ग भी बिना डर- भय के खुशी से काम कर रहा है। इस मौके पर हरियाणा चुनाव के प्रभारी नरेंद्र तौमर, प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारियां, रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, कर्णदेव काम्बोज, मुनीश ग्रोवर, कृष्ण बेदी, करनाल सांसद संजय भाटिया, निर्मला बैरागी, मेयर रेनू बाला गुप्ता खासतौर मौजूद थी।
पारदर्शी नौकरी के योगी भी मुरीद: अपने भाषण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश में ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से हुई नौकरियों पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता व योग्यता के आधार पर नौकरी देने के मामले में हरियाणा पूरे देश में उदाहरण बना है। इसे देखने के लिए उन्होंने उत्तरप्रदेश से अपने अधिकारियों की टीम यहां भेजी थी। पहले हरियाणा में योग्य युवाओं का हक मारा जाता था। किसान परेशान थे और उद्योगपति निराश थे। यहां पर निवेश करने से बड़े उद्योगपति कतराते थे। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में राजनीति की कुसंस्कृति को बदलकर यह साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री कैसा होना चाहिए।कोढ़ खत्म, शक्ति का अहसास: उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमेरिका ने भारत की शक्ति का अहसास किया है। भारत को एकजुट करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन फार आफ इंडिया के रूप में किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 समाप्त करके यह फिर साबित किया कि जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। देश पिछले 70 सालों से अनेक बीमारियों से जूझ रहा था जिसमें कश्मीर में लगी धारा 370, तीन तलाक और हृक्रष्ट जैसे कोढ़ थे। जिनको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गहमंत्री अमित शाह ने एक झटके में ही दूर कर दिया।
मैं भी मनोहर बनकर दें वोट: मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इस मौके पर लोगों से मैं भी मनोहर बनकर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद सही मायने में काम करने के लिए तीन साल मिले। इस दौरान भी बहुत तेजी से काम किया गया। उपलब्धियों की फेहरिस्त खासी लंबी है। बहुत से काम करने के बाद भी कुछ रह गए। अगली बार काम के लिए पूरे पांच मिलेंगे तो डबल स्पीड से काम किया जाएगा। पांच साल के कार्यकाल में राजनीतिक संस्कृति को बदला। उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले सत्ता का खेल खेला जाता था। अब सत्ता का खेल खेलने वाले सट्टे का खेल खेलने लगे हैं। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अगले पांच साल में हरियाणा दुगुनी गति से विकास करेगा।
झलकियां :
1. करनाल के सैक्टर-12 में आयोजित भाजपा रैली में जब हरियाणा के मुख्यमंत्री एंव करनाल सीट से भाजपा के प्रत्याशी मनोहर लाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर पहुंचे तो लोगों ने उनका जोरदार तालियां बजाकार स्वागत किया।
2. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के से पहले मनोहर लाल ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।
3. जिस समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे, उस समय इन्द्रदेवता बारीश बरसा रहे थे, लेकिन लोग अपनी कुर्सियां से चिपके हुए थे और पूरे ध्यान से मनोहर लाल के संबोधन को सुन रहे थे। पूरा पंडाल खचा-खच भीड़ से भरा हुआ था और महिलाओं की भी उपस्थित देखने वाली थी।































