सरकार की नाकामियों से ही प्रदेश में आज कांग्रेस के विधायक व मंत्रियों की आपसी फूट सामने आ चुकी है
BHT news,ऊना: कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के छह विधायकों की सदस्यता रदद कर लोकतंत्र की हत्या की है। कांग्रेस सरकार ने आनन-फानन में यह निर्णय लिया है, जो कांग्रेस के लिए महंगा साबित होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सदस्य जसविंद्र सिंह मौनू ने कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने धक्काशाही करते हुए भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित कर बजट तो पेश कर दिया, लेकिन यह सरकारी लंबे समय तक नहीं टिकेगी। कांग्रेस सरकार से जहां प्रदेश की जनता त्रस्त है, वहीं उनके अपने विधायक ही कांग्र्रेस से नाराज चल रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में प्रदेश हित में वोट दिया है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता का गलत इस्तेमाल कर छह विधायको की सदस्यता रदद की है। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा चुनाव होते है तो कांग्रेस ढूंढे नहीं मिलेगी। जसविंद्र सिंह मौनू ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पूर्व जनता से लोक लुभावने वायदे किए थे, जिन्हें पूरा भी नहीं किया गया। अब सरकार इन्हीं वायदों के बोझ से गिरेगी। प्रदेश की जनता कांगे्रस को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता पिछले 14 महीनों से कांग्रेस सरकार दी गई गारंटियों के पूरा होने के इंतजार में है, लेकिन सरकार ने गारंटियां पूरी करने की और ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेस के विधायक ही सरकार से नाराज होकर खुलेआम विद्रोह पर उतर आए है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों से ही प्रदेश में आज यह स्थिति है। कांग्रेस के विधायक व मंत्रियों की फूट आज सामने आ चुकी है। मुख्यमंत्री पद के लिए आपस में लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि यह सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है।






























