पॉजिटिव केस आने से जलशक्ति विभाग उपमंडल कार्यालय बंद, अब बुद्धवार को खुलेगा
बददी, 31 अगस्त ( कविता गौत्तम ) जलशक्ति विभाग के रामशहर उपमंडल कार्यालय में दो दिन पहले एक अधिकारी के पॉजिटिव आने के कारण कार्यालय बंद है। इस बारे में जब पुनीत शर्मा,अधिशाषी अभियंता नालागढ़ से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त कार्यालय में एक अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण कार्यालय को दो दिन के लिए बंद किया गया है ताकि कार्यालय परिसर को सेनिटाइज किया जा सके । दो दिन बाद बुधवार को कार्यालय को खोल दिया जायेगा ।
ज्ञात रहे करीब 10 दिन पहले भी एक कर्मचारी के पॉजिटिव आने से जलशक्ति विभाग का यह कार्यालय दो दिन बंद रहा था ।






























