पार्बती-3 में हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
नीना गौतम कुल्लू, 28 अक्तूबर। पार्बती-3 पावर स्टेशन, बिहाली में दिनांक 28 अक्तूबर से 02 नवंबर 2019 तक चलने वाले श्सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आयोजन का आगाज पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख श्री सीबी सिंह। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, कार्य में पारदर्शिता लाने व भ्रष्टाचार उन्मूलन में पूरे दृढ़ता के साथ प्रयास करने की अपील की। पावर स्टेशन के सतर्कता अधिकारी आरके अग्रवाल द्वारा सभी कार्मिकों को सतर्कता शपथ दिलाई। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार भारत सरकार द्वारा सतर्कता सप्ताह की थीम ईमानदारी एक जीवन शैली रखी गयी है तथा सप्ताह के दौरान कार्मिकों, स्थानीय स्कूलो, कार्मिकों के परिवारजन, स्थानीय पंचायतों आदि में सतर्कता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम जैसे निबंध लेखन, कविता पाठ, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक विद्युतद्ध एजेड जिलानी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
































