बददी के साथ लगते जंगल मे मिली लाश
बीबीएन, 14 अक्टूबर शांति गौतम , बददी के साथ लगते हरिपुर सडोली पंचायत के लंडेवाल गाँव के साथ लगते जंगल मे एक महिला की लाश मिलने से गाँव मे सनसनी फैल गयी है। पुलिस के अनुसार महिला की शिनाख्त नही हो पाई है लेकिन मृतक महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है और कपड़ो से महिला प्रवासी प्रतीत होती है।सोमवार को सुबह लंडेवाल निवासी फख़िर चन्द जंगल की तरफ़ जाने लगा तो कुछ दूर जाने पर उसने देखा कि एक महिला औंधे मुंह पड़ी है इसकी सूचना उसने पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुचं कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मोके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हालात देखकर ये लग रहा है कि महिला का पैर स्लिप होने से वह मुह के बल गिर गयो ओर मोके पर मोत हो गई। महिला की लाश लगभग 7 दिन पुरानी लगती है और महिला का चेहरा इतना खराब हो चुका है कि शिनाख्त होना मुश्किल है।






























