स्टेट ड्रग कंट्रोलर कार्यालय में विभाग और कैमिस्टों की अहम बैठक, कैमिस्ट व होल सेलर्ज न खरीदेंगे और न ही बेचेंगे नशीली दवाईयां
बद्दी, 5 दिसंबर (Shanti Gautam) प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सभी विभागों ने नशे के खिलाफ कमर कसनी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां शिक्षा विभाग और पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चला जा रहे हैं वहीं ड्रग विभाग ने भी बीबीएन रिटेलर व होल सेलर्ज दवा विक्रेताओं के साथ अहम बैठक की। नशे को लेकर आयोजित इस बैठक में बददी बरोटीवाला के दवा विक्रेताओं के अलावा हिमाचल बल्क ड्रग एसोसिशन ने हिस्सा लिया। इस दौरान दवा विक्रेताओं और होल सेलरों ने नशीली दवाओं को न खरीदने और न ही बेचने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए ड्रग विभााग के स्टेट डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने कहा कि मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। 1 माह तक सभी सरकारी विभाग जिसमें शिक्षा व पुलिस विभाग शामिल है, लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। उन्होंने कैमिस्टों से अनुरोध किया कि नशा रोकने के लिए विभाग का सहयोग करें। अगर आपके आसपास कोई दवा विक्रेता नशे का कारोबार कर रहा है तो उसकी सूचना विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में नशीली दवाईयों के सेवन का चलन अत्याधिक बढ़ गया है, जिसके चलते कैमिस्टों के सहयोग के बिना इसके रोक पाना नामुमकिन है। उन्होंने कैमिस्टों को भी हिदायत दी कि न ही नशीली दवाईयां खरीदें और न बेचें। उन्होंने बताया कि 1 माह तक ड्रग विभाग दवा से संबंधित सभी लोगों को जागरूक करेगा। इस बाबत दवा निर्माताओं से भी बैठक कर उन्हें भी हिदायत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो बददी में बन रही दवाईयों के सैंपल फेल हो रहे हं उसमें दोष दवा निर्माता का नहीं है बल्कि दवाईयों के रखखाब, ट्रांस्पोटेशन और वातावतरण तथा वातानुकूलित भी इसका कारण हो सकता है। इस मौके पर स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर के साथ एसिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर कमल नायक, ड्रग इंस्पेक्टर अविनाश चावला, अनूप शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, सुप्रिया शर्मा, प्रदेश ड्रग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टेक चंद कौशल, कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान मनोज कौशल, जसविंद्र भारद्वाज, डा. बलदेव चौधरी, यश शर्मा, जगतार जग्गी, अनिल वर्मा, जसविंद्र ठाकुर, जैन, अमित कुमार मित्तू, चौधरी मैडिकल स्टोर बघेरी के कैमिस्टों समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
झोलाछाप डाक्टरों पर हो कार्रवाई : कैमिस्ट एसोसिएशन
बैठक के दौरान कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने ड्रग विभाग के समक्ष झोलाछाप व बंगाली डाक्टरों पर कार्रवाई की मांग रखी। कैमिस्टों ने कहा कि बाहरी राज्यों से लोग यहां आकर बिना बिल के दवाईयां बेच रहे हैं और लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। इन डाक्टरों के पास न तो कोई प्रमाण पत्र है और न डीएल नंबर। जिस पर ड्रग विभाग ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ऐसे डाक्टरों के खिलाफ टीम का गठन कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।