मेयर ने पृथ्वी विहार कालोनी में पाइप लाइन डालने का कार्य करवाया शुरू
करनाल, आशुतोष गौतम। करनाल नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में करनाल आज विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ये करनालवासियों के लिए गौरव की बात है। इस कड़ी में पृथ्वी विहार कॉलोनी में पाइप लाइन का कार्य पूरा हो जाने के बाद यहां के लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। पृथ्वी विहार कालोनी में आज रविवार को पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से मेयर पहुंची। यह कार्य वार्ड पार्षद नीलम नोतना, पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र नोतना व हरनंदी नोतना की उपस्थित में आरंभ करवाया गया। बता दें कि यहां के लोग काफी समय से गंदे पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे थे। नगर निगम की ओर से यह कार्य करवाया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य मुक्कमल हो जाएगा, जिससे समस्या से निजात िमलेगी। मेयर रेणु बाला गुप्ता नेे कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की की ओर अग्रसर है। पूरे प्रदेश में समान विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि करनाल में भी विकास कार्य जोर-शोर से चल रहे हैं। नगर निगम के सभी वार्डो में करोड़ों रुपए से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करनाल शहर में बीते 5 वर्षों में और अब विकास के जितने काम हो रहे हैं, उतन ेपहले कभी नही हुए। शहर के नागरिक विकास का लाभ लेकर सुकून भरी जिंदगी जी रहे है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्षद नीलम नोतना एवं वार्डवासियों को बधाई दी। पार्षद नीलम नोतना ने मेयर रेणु बाला गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह काफी पुरानी मांग थी, जिस पर अब कार्यशुरू हो चुका है। इस मौके पर विनोद प्रधान, अशोक पांचाल, बोबी पांचाल, प्रमोद कुमार, दिनेश शर्मा, सोमपाल, बिला व भगत राणा सहित अन्य मोजूद रहे।
































